अबोहर में आवारा सांड ने बच्चे पर बोला हमला:घर के बाहर खेल रहा था, परिजनों ने बमुश्किल बचाई जान

फाजिल्का के अबोहर मेंं आवारा पशुओं का आंतक थमने का नाम नहीं ले रहा। अबोहर की दयाल नगरी में एक आवारा सांड़ ने घर के बाहर खेल रहे 3 साल के बच्चे को हमला कर घायल कर दिया। परिवार वालों ने किसी तरह से सांड़ को मौके से भगाया। दयाल नगरी गली की नंबर 7 में तीन वर्षीय शीबू पुत्र दविंदर देर शाम अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान एक सांड़ गली में आया और बच्चे पर हमला बोल दिया। घर की महिला द्वारा शोर मचाने पर जब परिवार के अन्य लोग घर के बाहर आए और बच्चे को बचाने का प्रयास किया तो सांड ने उन लोगों पर भी हमला करने प्रयास किया। सांड कई मिनट तक बच्चे पर हमला करता रहा और उसे जान से मारने पर उतारु था। लोगों के छुड़ाने पर भी उसे छोड़ने को तैयार नहीं था। बच्चे के माता- पिता ने बचाया वहीं बच्चे की मां सुमन और पिता दविंदर ने अपनी जान पर खेलते हुए बच्चे की जिंदगी को बचाया। परिजन जैसे ही बच्चे को घर के अंतर ले गए तो सांड घर के बाहर मंडराता रहा। कालोनी के निवासियों में आवारा सांडों को लेकर भय है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से इस समस्या से छुटकारा दिलाने की मांग की है। बता दें कि, पिछले कई महीनों से शहर में आवारा पशुओं का पकड़ने का अभियान बंद है। क्योंकि फाजिल्का के स्लेमशाह में बनी सरकारी गोशाला में पशुओं को रखने की जगह नहीं बची है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *