कारोबारी मां-बेटे ने 43 लाख बैंक लोन लेकर की धोखाधड़ी, नामजद

भास्कर न्यूज | अमृतसर केनरा बैंक के साथ 43 लाख के लोन घोटाले का मामला सामने आया है। बैंक मैनेजर राघव शर्मा की शिकायत पर थाना वेरका में आशा पत्नी तनय कुमार और उनके बेटे अरविंद कुमार मिश्रा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बैंक मैनेजर राघव ने बताया कि अक्टूबर 2021 में आशा और अरविंद उनकी शाखा में आए और बताया कि बजरंगी टेक्सटाइल नाम की एक फर्म चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूनिट में 2 नई टेक्सटाइल मशीनें लगाकर विस्तार करना चाहते हैं। बैंक ने 17 नवंबर, 2021 को 43 लाख का लोन मां-बेटे की फर्म को दे दिया। 2 साल बाद 15 नवंबर 2023 को आरोपियों ने लोन की किस्तें चुकाना बंद कर दिया। 15 जुलाई 2024 को जब बैंक अधिकारी फैक्टरी पहुंचे, तो सारी मशीनें गायब थीं। पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि मशीनें उन्होंने लुधियाना में कहीं और रखवा दी हैं। बैंक मैनेजर ने बताया कि अब तक लोन की कुल राशि में से 34,0 3,164 रुपए की अदायगी बाकी है। बैंक ने धोखाधड़ी और संपत्ति छिपाने के गंभीर आरोपों के साथ पुलिस केस भी दर्ज करा दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *