9 दिन में 175.3 एमएम बारिश, पिछले जुलाई का रिकार्ड टूटा

अमृतसर | जुलाई महीने की बारिश ने पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जुलाई 2024 में 143.9 एमएम बारिश हुई थी मगर इस बार 9 दिन में ही 175.3 एमएम बरसात हो चुकी है। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को 54.1 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं रात एक बजे फिर बरसात शुरू हो गई। अभी इस माह में 7 से 8 दिन और बारिश होने के आसार हैं। बुधवार को दिन का पारा 2 डिग्री की गिरावट के साथ 30.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, 15 जुलाई तक बारिश की संभावना है। बता दें कि जुलाई 2012 में 93.1 एमएम, जुलाई 2013 में 136.5 एमएम, 2014 में 109.8 और 2024 में 143.9 एमएम बारिश दर्ज की गई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *