बाइक को हाइवा ने मारी टक्कर, एक युवक की मौत:नौनीहाट के पास हादसा, साथी का पैर टूटा; बासुकीनाथ से लौट रहे थे दोनों

दुमका जिले के नौनीहाट के पास सड़क दुर्घटना में गोड्‌डा निवासी एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक जख्मी है। दोनों युवक बासुकीनाथ मंदिर से पूजा कर लौट रहे थे और इसी दौरान उनकी बाइक में पीछे से हाइवा ने टक्कर मार दी। मृतक की पहचान गोड्डा के शांति नगर निवासी 22 वर्षीय प्रिंस कुमार के रूप में की गई है। वहीं, सरौनी का रहने वाला मुकेश कुमार घायल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मुकेश बाइक चला रहा था और प्रिंस पीछे बैठा था। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिर गए। राहगीरों ने दोनों को गोड्डा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने प्रिंस कुमार को मृत घोषित कर दिया। मुकेश कुमार की जांघ में फ्रैक्चर हुआ है और उसका इलाज जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *