बॉस्केटबाल कोर्ट की रेनोवेशन का काम शुरू

जालंधर | खेल विभाग की ओर से शहर में विभिन्न खेल स्टेडियम और होस्टल की रेनोवेशन का काम करवाया जा रहा है। इसको लेकर पीडब्ल्यूडी की ओर से टेंडर भी लगाया गया है। हंसराज स्टेडियम में बॉस्केटबाल कोर्ट की डेवलपमेंट का काम पिछले 10 सालों से लंबित चल रहा है। इसका टैंडर अलॉट हो चुका है। बुधवार को ठेकेदार ने काम शुरू कर दिया। कोर्ट में सीढ़ियों को हटाकर वहां स्टेज के अलावा खिलाड़ियों के लिए वॉशरूम और चेंजिंग रूम बनाए जा रहे हैं। यहां अक्सर जिला स्तरीय मैच होते रहते हैं, ऐसे में लोकल खिलाड़ियों को कहीं ओर जाना पड़ता था। वहीं, सी​​िढ़​यों को हटाना सही फैसला है क्योंकि बारिश के दिनों में यहां मिट्टी भरी होने से खिलाड़ियों को बैठने में दिक्कत होती थी। जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने कहा कि स्पोर्ट्स स्कूल के होस्टल का काम भी जल्द शुरू होगा। इसके साथ ही बोधी होस्टल बर्ल्टन पार्क में भी इंटर लॉकिंग टाइलों का काम किया जाएगा। इससे पहले जिला टेबल टैनिस हाल और रेस्लिंग हाल के अंदर काम चल रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *