संगरूर में व्यक्ति से 70 लाख की ठगी:शेयर मार्केट में निवेश का झांसा, पैसे मांगने पर टालमटोल; फोन उठाना बंद कर दिया

पंजाब के संगरूर में शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर एक व्यक्ति से 70 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में पीड़ित सुनील कुमार की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सुनील कुमार ने पुलिस को बताया कि कुछ अज्ञात लोगों ने उन्हें फोन कर शेयर मार्केट में निवेश का प्रस्ताव दिया। आरोपियों ने उन्हें भरोसा दिलाया कि इस निवेश से वह जल्द ही अमीर बन जाएंगे। धीरे-धीरे आरोपियों ने उन्हें अपने जाल में फंसा लिया। पैसे मांगने पर टालमटोल करने लगे पीड़ित ने कई महीनों के दौरान अलग-अलग समय पर कुल 70 लाख रुपए आरोपियों के खातों में ट्रांसफर कर दिए। जब सुनील ने अपने निवेश पर मुनाफे की मांग की, तो आरोपी टालमटोल करने लगे। इसके बाद उन्होंने फोन उठाना बंद कर दिया और संपर्क तोड़ लिया। ठगी का एहसास होने पर सुनील ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *