तस्कर के फरार होने पर संतरी गिरफ्तार, मिली जमानत

भास्कर न्यूज | जालंधर पटेल चौक के पास देहात पुलिस की क्राइम ब्रांच से मंगलवार शाम भागे हेरोइन तस्कर सुखराज सिंह सुक्खा वासी आलमपुर बक्का का कोई सुराग नहीं मिला है। थाना-2 में सुक्खा के साथ संतरी लवदीप सिंह पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। लेकिन थाना स्तर पर केस जमानती होने के कारण उसे बेल पर छोड़ दिया गया। उधर, एसपी (इन्वेस्टिगेशन) सरबजीत राय का कहना है कि पुलिस फरार सुक्खा को जल्द पकड़ लेगी। देहात के क्राइम ब्रांच के इंचार्ज गुरशरन सिंह ने कहा- सिपाही लवप्रीत सिंह संतरी की ड्यूटी करता है। उसने बिना अपने सीनियर को बताए हवालात में बंद तस्कर सुक्खा को बाथरूम के बहाने बाहर निकाला था। इस दौरान तस्कर सिपाही को धक्का मार कर भाग गया। बता दें कि क्राइम ब्रांच की टीम ने बीते साल 15 दिसंबर को 40 ग्राम हेरोइन समेत सुखविंदर सिंह सुक्खा वासी गांव रायपुर अराइयां को गिरफ्तार किया था। उसने सुखराज सिंह सुक्खा का नाम लिया। पुलिस ने सुक्खा को नामजद कर लिया था। टीम ने सोमवार को सुखराज को पकड़ लिया था। उसे कोर्ट में पेश करके एक दिन के रिमांड पर लिया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *