बलौदा बाजार गायत्री शक्तिपीठ में गुरु पूर्णिमा पर विशेष आयोजन किया गया। यहां पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन हुआ। पुरोहित फिरत और मोतीलाल ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ का संचालन किया। कार्यक्रम में सात प्रतिष्ठित शिक्षकों का विशेष सम्मान किया गया। सभी शिक्षकों को उनकी समाज सेवा के लिए फल, वस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। यज्ञ के दौरान सर्व कल्याण की कामना की गई। वैदिक मंत्रोच्चार और यज्ञ की पवित्र अग्नि से पूरा परिसर सुगंधित हो गया। इन शिक्षकों का हुआ सम्मान सेवानिवृत्त शिक्षक खेमन साहू, मनोहर साहू और नारायण प्रसाद साहू को सम्मानित किया गया। कार्यरत शिक्षिकाओं में निर्मला वर्मा, चंद्रकांता साहू, हीरा साहू और डी.एस. वर्मा को भी सम्मान मिला।


