RES के SE, EE समेत 10 के खिलाफ FIR:बाउंड्रीवाल निर्माण में घोटाले का आरोप, न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

सरगुजा में सकालो सुअर फार्म के बाउंड्रीवॉल निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर RES विभाग के तत्कालीन SE, EE सहित 9 अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। आरोपियों में निर्माण कार्य से जुड़े अफसरों के साथ जांच में लगे अधिकारी भी शामिल हैं। जांच में 5 लाख 20 हजार रुपए की अनियमितता मिली है। मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है। सीजेएम कोर्ट के आदेश पर FIR, 2019 में हुआ था निर्माण कार्य गोधनपुर निवासी प्रार्थी रोहित सिंह ने सीजेएम कोर्ट में परिवाद प्रस्तुत कर साल 2019 के बाउंड्रीवॉल निर्माण में घोटाले की शिकायत की थी। RES विभाग द्वारा मेसर्स आशीर्वाद कंस्ट्रक्शन कंपनी को 450 मीटर बाउंड्रीवाल निर्माण का कार्य 16.75 लाख रुपए में सौंपा गया था। कंपनी को यह टेंडर 30.35% कम दर पर मिला था। 12 MM की जगह 10 MM छड़, कॉलम भी कम पाए गए शिकायतकर्ता के अनुसार, निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई। इस्टीमेट के अनुसार जहां 12 MM का छड़ लगना था, वहां 10 MM का छड़ इस्तेमाल किया गया। जहां 131 कॉलम बनाए जाने थे, वहां केवल 50 कॉलम ही मिले। इस तरह 5.20 लाख रुपए से अधिक की अनियमितता पाई गई। जांच अधिकारियों पर भी मिली साठगांठ की पुष्टि प्रकरण में मामले को दबाने के प्रयास और जांच में लापरवाही की भी पुष्टि हुई है। शिकायतकर्ता ने सभी दस्तावेज न्यायालय में प्रस्तुत किए, जिसपर सुनवाई के बाद गांधीनगर पुलिस को FIR दर्ज करने का आदेश दिया गया। इन पर दर्ज हुई FIR गांधीनगर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर निम्न लोगों के खिलाफ IPC की धारा 420, 409, 467, 468, 471, 120B के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस जांच में जुटी गांधीनगर थाना पुलिस ने बताया कि, सभी आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। जल्द ही साक्ष्य जुटाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *