जिला बदर बदमाश ने धमतरी में मचाया उपद्रव:वाहनों में तोड़फोड़, वायरल वीडियो के आधार पर रायपुर से मुख्य आरोपी समेत 5 गिरफ्तार

धमतरी में जिला बदर किए गए बदमाश ने बिना अनुमति जिले में प्रवेश कर उपद्रव मचाया। विमल टॉकीज के पास सार्वजनिक स्थान पर वाहनों में तोड़फोड़ की घटना सामने आई। मुख्य आरोपी साहिल गौली उर्फ मुंडुल को 9 अप्रैल को जिला दंडाधिकारी ने एक वर्ष के लिए जिला बदर किया था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। थाना सिटी कोतवाली और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने रायपुर के गोकुल नगर से मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि आरोपी के पास धमतरी या रायपुर जिले में प्रवेश की कोई वैध अनुमति नहीं थी। वायरल वीडियो में आरोपी मोटरसाइकिल समेत अन्य वाहनों को तोड़ते हुए दिख रहा था। पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग सहित कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक अन्य आरोपी पहले से ही पुलिस हिरासत में है। धमतरी पुलिस जिले में जिला बदर, निगरानी और गुंडा बदमाशों पर लगातार नजर रख रही है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। अवैध गतिविधियों में शामिल आरोपियों को भेजा गया जेल थाना सिटी कोतवाली में भारतीय दंड संहिता की धारा 223 और छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 की धारा 15 के तहत एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, राहुल यादव, पिता कमल यादव (उम्र 20 वर्ष), निवासी गोकुल नगर, रायपुर के साथ दो नाबालिग भी इस मामले में शामिल थे। इसके अलावा, एक अन्य आरोपी साहिब बेग, पिता रसीद बेग (उम्र 19 वर्ष), निवासी जालमपुर वार्ड, धमतरी, को थाना अर्जुनी द्वारा सात दिन पहले मोटरसाइकिल पर स्टंट करते हुए बस को रोकने की कोशिश में गिरफ्तार किया गया था और उसे भी जेल भेजा गया। वहीं, एक अन्य आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत कार्रवाई की गई है और उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *