2-दिनों से खाई में गिरी बुजुर्ग को युवकों ने निकाला,VIDEO:कंधे पर ढोकर 4KM पैदल चले, अस्पताल पहुंचाया, बोली- पानी पीकर भूख मिटाई

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के चिरमिरी में एक बुजुर्ग महिला 400 फीट ऊंचाई से भुकभुकी नाले में गिर गई थी। 2 दिन बाद युवाओं की टीम ने रेस्क्यू कर घायल को सुरक्षित बाहर निकाला और लकड़ी के सहारे 4 किलोमीटर तक कंधे पर ढोकर पैदल चले, फिर निजी वाहन की मदद से खड़गवां हॉस्पिटल पहुंचाया। नाले के आसपास पूरा एरिया पहाड़ी इलाका है। खाई में गिरने के कारण महिला की स्थिति बिगड़ गई थी, उसने बताया कि 2 दिन से वहां पर है, सिर्फ पानी पीकर जिंदा रही। अब हालत में सुधार हो रहा है। लेकिन वह अपना नाम, पता भी ठीक से नहीं बता पा रही है। युवकों को देखकर महिला ने लगाई आवाज जानकारी के मुताबिक, 9 जुलाई को चिरमिरी के पार्षद राहुल भाई पटेल को वहीं के युवकों सन्नी, निशांत, और मोंटी ने जानकारी दी कि एक महिला भुकभुकी नाले के खाई में गिरी हुई दिख रही है। वे खाई के पास गए तो महिला को घायल अवस्था में देखा। ऐसा अंदाजा लगाया गया कि महिला दूसरे छोर से फिसलते हुए वह नीचे खाई में गिरी थी, जिधर उंचाई करीब 100 फुट है। बुजुर्ग ने युवकों को देखकर उसने बचाने की गुहार लगाई। पार्षद- युवक बिस्कुट के पैकेट लेकर नीचे उतरे। दो दिनों से भूखी महिला को बिस्कुट खिलाकर उन्हें बचाने का आश्वासन दिया। पार्षद राहुल भाई पटेल ने बताया कि चूंकि उन्हें ढोकर खाई से चढ़ना मुश्किल था, हम सभी ने वहीं से लकड़ी और रस्सी के सहारे बारी-बारी सभी लोग वृद्धा को ढोकर पैदल चलकर चार किलोमीटर दूर दुबछोला पहुंचे। फिर गाड़ी मंगाकर खड़गवां हॉस्पिटल पहुंचाया। शुरुआती उपचार के बाद महिला सुरक्षित है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत खतरे से बाहर है। नाम, पता नहीं बता पा रही महिला वृद्ध महिला अपने घर का ठीक-ठीक पता नहीं बता पा रही है। उसने अपना नाम मुन्नी, बेटी का नाम लक्ष्मनिया बेटे का नाम दुर्गेश बताया है। पता ठीक से नहीं बता पाने के कारण वृद्धा के परिजनों का अस्पताल के लोग पता नहीं लगा पाए। फिलहाल महिला का इलाज जारी है। ………………………. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… कोरबा में वाटरफॉल में फंसे 5 युवक-युवतियों का रेस्क्यू:तीरथगढ़-वाटरफॉल में बढ़ा जलस्तर, बलौदाबाजार में डूबे खेत; कांकेर में पिलर कूदकर नदी कर रहे पार छत्तीसगढ़ में पिछले चार दिनों से लगभग सभी जिलों में भारी बारिश हो रही है। रायपुर में मंगलवार सुबह से ही तेज पानी बरसा, जिससे कई इलाकों में जलभराव हो गया। सड़कों पर भी पानी भर गया है। बलौदाबाजार में कई खेत डूब गए हैं। कोरबा में देवप्रहरी वाटरफॉल में फंसे 5 युवक-युवतियों को रेस्क्यू कर निकाला गया। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *