नशे में टल्ली होकर स्कूल पहुंचा टीचर, VIDEO:बोला- मुझे सस्पेंड कर दो, घर बैठकर लूंगा आधी सैलरी; शराब पीना मेरा आपसी मामला

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक टीचर शराब के नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचा और खुलेआम खुद को सस्पेंड करने की मांग करने लगा। वायरल वीडियो में वह कहता नजर आ रहा है- “मुझे सस्पेंड कर दो, मैं सस्पेंड होना चाहता हूं। आधा वेतन मिलेगा तो घर में बैठकर ही नौकरी करूंगा।” मौके पर मौजूद लोगों ने टीचर का वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है। यह घटना मगरलोड ब्लॉक के प्राथमिक शाला छोटी करेली का है। जहां टीचर कुर्सी पर बैठकर बहकी-बहकी बातें करने लगा। टीचर बार-बार कहता, “मुझे सस्पेंड कर दो, मैं खुद सस्पेंड होना चाहता हूं। शराब के नशे में हंगामा करते हुए टीचर का वीडियो वायरल होने के बाद उसे सस्पेंड कर दिया गया है। बलरामपुर में हेडमास्टर शराब पीकर स्कूल पहुंचा इसके अलावा बलरामपुर जिले के दूरस्थ क्षेत्र बंदरचुआं का हेडमास्टर शराब पीकर स्कूल पहुंचा। 3 जुलाई को जब कुछ युवक बंदरचुआं के स्कूल पहुंचे तो हेडमास्टर की कुर्सी पर स्कूल का स्वीपर सोता रहा था और हेडमास्टर पंचू राम शराब के नशे में थे, बच्चे खुद से पढ़ाई कर रहे थे। इसका वीडियो भी सामने आया है। हेडमास्टर ने खुद स्वीकार किया कि उसने एक पाव महुआ शराब पी ली थी। कुसमी बीईओ ने बताया कि हेडमास्टर आदतन शराबी है। स्कूल के हेडमास्टर के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा करते हुए पत्र डीईओ बलरामपुर को भेजा गया है। यह स्कूल एकल शिक्षकीय है। पढ़ें पूरी खबर कहा- सस्पेंड होने के बाद आधी तनख्वाह तो मिलेगी ही धमतरी जिले की बात करें तो स्कूल में मौजूद शख्स ने टीचर से पूछा कि शराब पीकर स्कूल आना गलत काम नहीं है। जवाब में टीचर ने कहा, शराब पीना मेरा आपसी मामला है। शिक्षक आगे कहता है कि “घर-परिवार की कोई चिंता नहीं है, सस्पेंड होने के बाद आधी तनख्वाह तो मिल ही जाएगी। बीईओ साहब को मैं खुद बुलाऊंगा।” नशे में धुत टीचर का वीडियो वायरल वहां मौजूद शख्स ने शराब के नशे में धुत टीचर का वीडियो बना लिया, और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। तब यह मामला शिक्षा विभाग तक पहुंचा। डीईओ ने टीचर के खिलाफ लिया एक्शन जिला शिक्षा अधिकारी टीआर जगदल्ले ने बताया कि वीडियो में शिक्षक नशे में दिखाई दे रहा है। उस शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। और आगे की कार्रवाई की जा रही है। इधर, इस घटना से पेरेंट्स में नाराजगी है। उनका कहना है कि इस तरह के टीचर से बच्चों की शिक्षा प्रभावित होगी। ग्रामीणों ने मांग की है कि ऐसे शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि दोबारा कोई इस तरह की हरकत न करे। …………………….. इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें नशे में टल्ली टीचर का छात्राओं संग डांस VIDEO:स्टूडेंट्स बोलीं- स्कूल में गाना बजाकर नाचते हैं, दारू पीकर पीटते हैं, डर लगता है छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में प्राइमरी स्कूल के टीचर का नशे में धुत होकर बच्चों के साथ डांस करने का वीडियो वायरल हो रहा है। टीचर मोबाइल में गाना बजाकर छात्राओं के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रहा है। मामला वाड्रफनगर ब्लॉक के पशुपतिपुर प्राइमरी स्कूल का है। पढ़ें पूरी खबर धमतरी में शराब के नशे में स्कूल पहुंचा शिक्षक….VIDEO:स्कूल में लेट गया, बोला- ‘कल मस्त स्कूल खुलेगा’, नशे में बड़बड़ाता रहा, बीईओ बोले-होगी कार्रवाई छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक शिक्षक शराब के नशे में धुत होकर स्कूल पहुंच गया। नशे की हालत में स्कूल पहुंचे शिक्षक का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में शिक्षक स्कूल परिसर में सोते और बड़बड़ाते हुए नजर आ रहा है। यह घटना स्कूल सत्र शुरू होने से एक दिन पहले की है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *