नदी में महिला का शव मिला

थाना क्षेत्र के जोरार स्थित सपाही नदी में एक महिला का तैरता हुआ शव पुलिस ने बरामद किया है। नदी में कुछ लोग मछली मारने गए हुए थे। उनलोगों की नजर एक शव पर पड़ी। पास जाकर देखा तो शव एक महिला की थी। देखने से यह प्रतीत हो रहा है कि शव एक सप्ताह पूर्व का है। आसपास के लोगों ने वहां पहुंचकर शव को पहचानने की कोशिश की, पर उसकी पहचान नहीं हो सकी। आशंका जताई जा रही है कि​ उक्त शव कहीं से बहते हुए आया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *