भारत माता प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धुर्वा में गुरुवार को भारत माता प्रतिमा का लोकार्पण सह प्राण-प्रतिष्ठा और ‘अरुणोदय पत्रिका लोकार्पण सह आचार्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शिशु विकास मंदिर समिति धुर्वा के तत्वावधान में आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्कूल में भारत माता प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। मुख्य अतिथि झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति दीपक रौशन तथा विशिष्ट अतिथि विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के राष्ट्रीय मंत्री ब्रह्माजी राव ने भारत माता प्रतिमा का लोकार्पण किया। अतिथियों ने स्कूल की वार्षिक पत्रिका ‘अरुणोदय के 13वें संस्करण का भी लोकार्पण किया।मौके पर समिति के अध्यक्ष शक्तिनाथ लाल दास, मंत्री अखिलेश्वर नाथ मिश्र, समिति सदस्य नर्मदेश्वर मिश्र, उपाध्यक्ष प्रो. ब्रज किशोर जायसवाल, सहमंत्री डॉ. धनेश्वर महतो, गुरुशरण प्रसाद सहित अन्य उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *