बुढ़मू में दीवार गिरने से बच्चे की मौत

बुढ़मू थाना क्षेत्र के चैनगड़ा में दीवार गिरने से सोसई निवासी माना मुंडा के पुत्र युवराज मुंडा (5) की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार करीब एक माह पहले माना मुंडा की पत्नी मिनी देवी बेटा युवराज को साथ में लेकर अपने मायका चैनगड़ा गई थी। बुधवार रात में मां-बेटा साथ में सोई थी। इसी दौरान भारी बारिश के कारण ईंट की दीवार उनके ऊपर गिर गई, जिससे युवराज मुंडा मौके पर मौत हो गई और मिनी देवी घायल हो गई। सूचना पाकर सोसई से परिजन चैनगड़ा गए और दोनों को साथ में लेकर सोसई आए। सोसई में युवराज का अंतिम संस्कार किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *