हेसल चौक : पानी निकासी की नाली को किया बंद, फोरलेन बना तालाब

लगातार हो रही बारिश व पथ निर्माण विभाग की लापरवाही के कारण निर्माणाधीन अनगड़ा-नामकुम फोरलेन मार्ग में हेसल चौक के पास बाहया जाने वाला रास्ता पूरी तरह से तालाब में बदल गया है। बाहया जाने वाला रास्ता में जल जमाव के कारण राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी हो गई है। जलजमाव के कारण इस रोड को पैदल पार करना मुश्किल है। ग्रामीणों ने बताया कि पहले से पानी की निकासी को लेकर एक नाला बना हुआ था। लेकिन रोड निर्माण के दौरान उक्त नाले को मिट्टी से भर दिया गया, जिससे पानी की निकासी बंद हो गई। भाजपा नेता अजय भोगता ने बताया कि पानी निकासी का नाली बंद करने के कारण ही जलजमाव हो रहा है। एक सप्ताह पहले की नाली को बंद किया गया। रोड भी निर्माणाधीन है। पिछले दो दिनों के अंदर तीन बाइक सवार जलजमाव के कारण गिरकर घायल हो गए है। यहां की स्थिति काफी खराब है। बारिश से मकान हुआ ध्वस्त, दूसरे के मकान में ली शरण लगातार हो रही बारिश के कारण नवागढ़ पंचायत के नीचेटोली निवासी धनंजय बेदिया उर्फ पांडू का कच्चा मकान ध्वस्त हो गया। धनंजय का एक कमरा का एक ही घर है। वह भी ध्वस्त हो गया। वह काफी गरीब है। इससे वह अपने पड़ोसी के घर शरण लेने को विवश हो गया। समाजसेवी अनिल ठाकुर उर्फ नुरेन ने बताया कि धनंजय को अभी तक किसी आवास योजना का लाभ नही मिला है। सरकार अविलंब उसे आबुआ आवास योजना का लाभ दे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *