अनगड़ा स्थित एक निजी फैक्ट्री से अनगड़ा थाना की पुलिस ने यूपी के एक मजदूर राजेश चौहान (29) का शव गुरुवार की सुबह बरामद किया। मृतक राजेश चौहान सोनभद्र जिला के चौपन के चिरहूली का रहने वाला था। राजेश चौहान एक संवेदक के अधीन फैक्ट्री की मरम्मत करने दस दिन पहले ही आया था।


