झारखंड स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (जेसिया) के नवनिर्मित जेसिया-आरसीएफ कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन गुरुवार को महेश पोद्दार, पूर्व अध्यक्ष जेसिया सह पूर्व राज्यसभा सदस्य ने किया। मालूम हो कि इस प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण महेश पोद्दार के एमपीएलईडी फंड के सहयोग से किया गया है। इस प्रशिक्षण केंद्र का प्रबंधन और संचालन रजरप्पा चेरिटेबल फाउंडेशन द्वारा किया जाएगा। इस फाउंडेशन की अध्यक्षा अरुणदति पांडा और निदेशक प्रदीप पांडा हैं।


