बहू के चरित्र पर शक था, ससुर ने गला दबाया, सास ने पैर पकड़े

डिविजन-8 की पुलिस ने महिला की हत्या कर शव बोरी में फेंकने के मामले का खुलासा किया। ससुर को बहू के चरित्र पर शक था। महिला मंगलवार रात देर से घर लौटी, तो कहा-सुनी हो गई। इसके बाद ससुर ने बहू गला दबाकर हत्या की थी, जबकि सास ने बहू के पैर पकड़कर वारदात को अंजाम दिया। अकसर देर रात घर आने की वजह इस हत्या का कारण बनी। आरती चौक पर 9 जुलाई की सुबह 9:45 बजे महिला का शव बोरी में मिला था। इस दौरान 2 लोगों ने आरोपियों को बोरी फेंकते हुए वीडियो बनाई थी। विरोध के बाद आरोपी बाइक छोड़कर फरार हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और बोरी को कब्जे में लिया। जांच के बाद मृतका की पहचान 25 वर्षीय रेशमा के रूप में हुई। डीसीपी रूरल रूपिंदर सिंह बराड़ ने बताया कि रेशमा की हत्या में शामिल सास, ससुर और एक सहयोगी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दुलारी (सास), कृष्ण (ससुर) और अजय कुमार (सहयोगी व बाइक चालक) के रूप में हुई। दरअसल, सास-ससुर को रेशमा के चरित्र पर शक था, इसी वजह से विवाद होता था। रेशमा का पति लखनऊ में रहता है। लखनऊ में भी रेशमा का परिवार से विवाद हुआ था, जिसके बाद वे लुधियाना शिफ्ट हुए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *