सेटलमेंट का झांसा देकर 4.18 लाख हड़पे, आरोपी पर केस दर्ज

भास्कर न्यूज|लुधियाना निजी बैंक से मकान की सेटलमेंट करवाने का झांसा देकर 4.18 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। डिवीजन-5 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता अंकित जैन, निवासी न्यू माधोपुरी, ने बताया कि उन्होंने 2019 में अपने माता-पिता से विरासत में मिले मकान को गिरवी रखकर एक निजी बैंक से 23 लाख का लोन लिया था। लोन की किस्तें समय पर न चुकाने के चलते बैंक ने मकान पर कब्जा कर लिया। इसी दौरान आरोपी करण कुमार, निवासी लुधियाना, ने 15 अगस्त 2024 को बैंक से सेटलमेंट कराने का झांसा देकर 4.18 लाख ले लिए। लेकिन न तो सेटलमेंट हुई और न ही आरोपी ने पैसे लौटाए। लंबे समय तक इंतजार के बाद पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी करण कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी मलकीत राम के अनुसार, फिलहाल आरोपी फरार है और उसकी तलाश में छापेमारी जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *