बसंत नगर में देर रात चोरी की कोशिश

लुधियाना| शिमलापुरी इलाके के बसंत नगर में बुधवार देर रात एक घर में चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी पाइप के सहारे घर में चढ़ा और कमरे में सो रही महिला को कुछ सुंघाकर बेहोश करने की कोशिश करने लगा। महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता किट्टू ने बताया कि वह माता के साथ रात करीब 3 बजे घर पर सो रही थी। तभी अचानक घर की बालकनी की ओर से एक अज्ञात युवक पाइप के सहारे चढ़कर सीधे उनके कमरे में घुस आया। आरोपी ने एक रुमाल निकालकर उन्हें कुछ सुंघाने की कोशिश की, लेकिन तभी उनकी आंख खुल गई। महिला के मुताबिक, उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिससे घबराकर आरोपी ने उन्हें धक्का दिया और मौके से फरार हो गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *