पहले प्यार…फिर नशीली दवा देकर बनाई अश्लील क्लिप:ब्लैकमेल करके 5 लाख वसूले; बरेली में हनीट्रैप गैंग की सरगना गिरफ्तार

मेरे पास अनजान नंबर से कॉल आया। फोन करने वाली ने अपना नाम ममता उर्फ मधु बताया। उसने कहा कि वह दोस्ती करना चाहती है। मैंने थोड़ी देर बात करने के बाद फोन काट दिया। इसके बाद ममता सुबह से लेकर शाम तक हर रोज फोन करने लगी। उसने मुझे प्रपोज किया। उसने मुझे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। हम लोग मिलने लगे। अप्रैल में ममता ने मुझे एक मकान में बुलाया। यहां मुझे नशीला पदार्थ खिला दिया। जब मैं बेहोश हो गया तो मेरी अश्लील क्लीपिंग बना ली। इसके बाद कुछ पत्रकार और यूट्यूबर आ गए, क्लीपिंग दिखाकर बोले- इसे वायरल कर दूंगा, मुझसे 5 लाख रुपए ठग लिए। मैंने सोचा अब ये लोग मान जाएंगे, मगर इनकी मांग बढ़ गई। परेशान होने पर मैंने पुलिस में शिकायत की। ये दर्द है हनी ट्रैप के शिकार हुए नवाबगंज के अमित (बदला हुआ नाम) का। जिसकी शिकायत पर बरेली पुलिस ने गुरुवार को हनी ट्रैप गैंग की सरगना ममता दिवाकर को गिरफ्तार किया। जबकि उसके साथी फरार हैं। इस गैंग में करीब 10 महिलाएं और पुरुष शामिल हैं। यह गैंग सोशल मीडिया पर दोस्ती कर रईसजादों को अपने जाल में फंसाता है। इसके बाद अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर पैसे मांगता है। जो पैसे नहीं देता है या मना कर देता है उसके खिलाफ गैंग में शामिल महिलाएं रेप और छेड़खानी का मुकदमा दर्ज करा देती हैं। गैंग में ममता के अलावा रीना उर्फ शीतल, माधुरी, सत्यवीर और 3-4 अन्य लोग भी शामिल हैं। पहले पढ़िए उस डॉक्टर की कहानी, जिसने परेशान होकर सुसाइड किया 2 साल पहले इसी हनी ट्रैप गैंग ने सुभाषनगर थाना क्षेत्र के एक डॉक्टर को अपना शिकार बनाया था। गैंग में शामिल माधुरी ने डॉक्टर को प्रेम जाल में फंसाया। इसके बाद उसे मिलने के बाद बुलाया। उसे भी नशीला पदार्थ खिला दिया। इसके बाद डॉक्टर के साथ अश्लील फोटो और क्लीपिंग बना ली। गैंग में शामिल कथित पत्रकार और यूट्यूबर डॉक्टर के पास पहुंचे और वीडियो क्लीपिंग वायरल करने की धमकी दी। डॉक्टर को ब्लैकमेल करके 25 लाख रुपए वसूले। इसके बाद भी गैंग के लोगों ने डॉक्टर का पीछा नहीं छोड़ा। उनसे और पैसों की डिमांड की। डॉक्टर ने जब पैसे देने से इनकार किया तो क्लिपिंग वायरल करने को कहा। रेप और छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी। डॉक्टर ने प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में परिजनों की शिकायत पर सुभाषनगर थाने में 2022 में आईपीसी की धारा 420, 342, 504, 506, 386, 388, 302, 120 बी, 34 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इस मामले में माधुरी को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया। हालांकि गैंग की सरगना ममता समेत अन्य सदस्य फरार हो गए। डोहरा पुल से गिरफ्तार हुई ममता
बारादरी थाने के इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने बताया कि ममता की गैंग का सदस्य सत्यवीर अमित के गांव का दामाद है। सत्यवीर ने पहले अमित से दोस्ती की। इसके बाद उसका मोबाइल नंबर ममता दिवाकर को दे दिया। ममता ने उसे अपने जाल में फंसा लिया। आरोपी महिला इस किस्म के अपराधों की अभ्यस्त है। जो अपने साथियों के साथ मिलकर पैसे वालों को हनी ट्रैप में फंसा कर उन्हें ब्लैकमेल करती है। मुखबिर की सूचना पर डोहरा पुल के पास से पुलिस ने इस महिला को गिरफ्तार किया है। दरोगा को फंसाया, 5 लाख वसूले फिर दर्ज करा दी थी FIR
ममता दिवाकर उर्फ मधु ने 6 महीने पहले बारादरी थाने में तैनात एक दरोगा को भी अपना शिकार बनाया। उसे फोन करके अपने जाल में फंसाया फिर अश्लील क्लीपिंग बनाकर उनसे रुपए वसूले। इतना ही नहीं करीब 5 लाख रुपए वसूलने के बाद भी गैंग की ब्लैकमेलिंग बंद नहीं हुई। जब दरोगा ने रुपए देने से इनकार कर दिया तो उसके खिलाफ बारादरी थाने में रेप का मुकदमा दर्ज करवा दिया। जांच में मामला फर्जी पाए जाने पर दरोगा ने राहत की सांस ली। इसी तरह सुभाषनगर के करगैना निवासी रिटायर्ड दरोगा को फंसाकर हनी ट्रैप गैंग ने रुपए वसूले थे। मुरादाबाद के ट्रेनी दरोगा को फंसाकर 5 लाख वसूले। इस गैंग ने पुलिस वालों के साथ मिलकर एक उद्योगपति को भी हनीट्रैप में फंसाया था। इस मामले में एसएसपी के आदेश पर चौकी इंचार्ज सिपाही समेत कथित पत्रकारों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया। बरेली के अलावा अन्य जिलो में भी ये गैंग कई लोगों को अपना शिकार बना चुका है। जानिए हनीट्रैप शब्द का इस्तेमाल किसने किया था दरअसल, दुनिया में पहली बार ‘हनीट्रैप’ शब्द का इस्तेमाल ब्रिटिश उपन्यासकार जॉन ले कैरे ने किया था। उन्होंने इस शब्द का इस्तेमाल अपने उपन्यास ‘टिंकर टेलर सोल्जर स्पाई’ (1974) में किया। इसके बाद से यह दुनिया की खूफिया एजेंसियों और मीडियाकर्मियों की जुवान पर चढ़ता चला गया। …………………… ये भी पढ़ें: स्कूल में छुट्‌टी हो जाएगी, इसलिए छात्र को मार डाला:हाथरस में 8वीं के छात्र का कबूलनामा, 2 और बच्चों को मारने की कोशिश की थी हाथरस के डीएल पब्लिक स्कूल में कक्षा 2 में पढ़ने वाले कृतार्थ को उसके सीनियर छात्र ने अंगोछे से गला घोंटकर मारा था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी छात्र का स्कूल में मन नहीं लग रहा था। वह छुट्टी चाहता था। इसलिए उसने ही कृतार्थ की हत्या कर दी…(पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *