सड़क में गड्ढे या गड्ढों में सड़क:गुरुद्वारा श्री चंद जी को जाती सड़क का नाम ही गड्ढा रोड पड़ा

अमृतसर | बरसात ने नगर निगम के दावों की पोल खोल कर रख दी है। एक ओर जहां पूरा शहर जलभराव की समस्या से जूझ रहा है, वहीं पानी की मार से सड़कों में भी एक से डेढ़ फीट के गड्ढे बन गए हैं। कुछ ऐसी ही स्थिति अटारी-वेरका बाईपास स्थित गुरुद्वारा श्रीचंद जी के बाईं ओर निकलते गंदे नाले के साथ वाली सड़क पर देखने को मिली। जहां एक ओर नाला सफाई न होने के कारण गंदे पानी से लबालब भरा है तो दूसरी ओर साथ लगती सड़क पर करीब एक से डेढ़ फीट के गड्ढे हैं। सड़क को देखकर समझ नहीं आता कि सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क। सड़क से गुजर रहे अंकित और उमेश कुमार का कहना है कि यहां हर समय हादसे का डर रहता है। यहां कुछ फैक्टरियों के चले हैवीवेट ट्रक आदि गुजरते हैं जिस कारण सड़क की हालत खस्ता है। उन्होंने सड़क को जल्द सुधारने की मांग की ताकि हादसों से बचा जा सके। नॉर्थ हलके के ‘आप’ इंचार्ज और इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन करमजीत सिंह रिंटू से खस्ताहाल सड़क के बारे में बात की गई तो कहा कि यह सड़क पहले नगर निगम की ओर से बनाई गई थी। बरसात का सीजन खत्म होने के बाद इस सड़क का निर्माण करा दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *