कोडरमा जिला प्रशासन ने झुमरीतिलैया नगर परिषद क्षेत्र में जरूरतमंदों के लिए एक विशेष पहल शुरू की है। ‘क्लीन तिलैया, ग्रीन तिलैया’ परियोजना के तहत लोगों से पुराने वस्त्र और पुस्तकें दान करने की मुहिम चलाई जा रही है। कोडरमा डीसी ऋतुराज ने स्वयं इस अभियान में भाग लिया। उन्होंने झुमरीतिलैया के झंडा चौक पर अपने पुराने कपड़े और पुस्तकें दान कीं। नगर परिषद क्षेत्र के 28 वार्डों में 3 ई-रिक्शा के माध्यम से कपड़े और पुस्तकें एकत्र की जा रही है। संगठनों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा कोडरमा प्रखंड कार्यालय के पास एक नया पुस्तकालय खोला गया है। प्रशासन ने सक्षम लोगों से प्रतियोगिता संबंधी पुस्तकें और अन्य पठन सामग्री दान करने की अपील की है। सिविल सोसाइटी, सामाजिक संगठन और चैंबर ऑफ कॉमर्स से भी सहयोग मांगा गया है। सर्वश्रेष्ठ योगदान करने वाले संगठनों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा। संग्रहित सामग्री को नगर परिषद कार्यालय में जमा किया जाता है। अभियान के बाद कपड़ों और पुस्तकों की सफाई करके जरूरतमंदों में वितरित किया जाएगा। जरूरतमंद लोग सीधे नगर परिषद कार्यालय से भी सामान प्राप्त कर सकते हैं।