जमशेदपुर के तुलसी भवन में महिला साहित्यकार संस्था ने सावन महोत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं पारंपरिक परिधानों में पहुंचीं। कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद महिलाओं ने सावन गीत गाए। हरी साड़ियों में सजी महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीतों के साथ झूला झूला। वातावरण भक्तिमय और उल्लासपूर्ण हो गया। सावन का भारतीय संस्कृति में खास महत्व संस्था की सदस्यों ने बताया कि सावन भारतीय संस्कृति में खास महत्व रखता है। महिलाओं के लिए यह महीना आध्यात्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रतीक है। इस दौरान महिलाएं एक साथ मिलकर गीत-संगीत, भजन-कीर्तन करती हैं। साथ ही मेहंदी लगाने, राखी बनाने और पारंपरिक खेलों का आनंद लेती हैं।