बलौदाबाजार में जब्त वाहनों की नीलामी:275 वाहनों के लिए लगी बोली; 19.84 लाख का राजस्व मिला

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में पुलिस लाइन परिसर में 10 जुलाई को जब्त वाहनों की नीलामी की गई। इस नीलामी से सरकारी कोष में 19.84 लाख रुपए की राशि जमा होगी। आबकारी एक्ट और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत जब्त किए गए इन वाहनों को न्यायालय के आदेश पर राजसात किया गया था। नीलामी में एक रॉयल स्टील ट्रक के लिए सबसे अधिक 1.90 लाख रुपए की बोली लगी। एक ट्रैक्टर के लिए 1.55 लाख रुपए की दूसरी सबसे ऊंची बोली प्राप्त हुई। कुल 275 वाहनों की नीलामी में 380 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। 7 दिन के अंदर देना होगा पैसा सफल बोलीदाताओं को 7 दिनों के भीतर राशि जमा करनी होगी। भाटापारा ग्रामीण थाने में 258 और वाहनों की नीलामी शीघ्र की जाएगी। इस नीलामी से जहां सरकार को राजस्व प्राप्त हुआ, वहीं जब्त वाहनों का उचित निस्तारण भी सुनिश्चित हुआ। वाहनों को रक्षित केंद्र पर रखा गया एसडीएम बलौदाबाजार, जिला परिवहन अधिकारी, तहसीलदार और पुलिस अधिकारियों की समिति ने नीलामी का संचालन किया। एसपी भावना गुप्ता के निर्देशन में यह प्रक्रिया पारदर्शी रूप से पूरी की गई। नीलामी से पहले वाहनों को रक्षित केंद्र पर जनता के अवलोकन के लिए रखा गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *