रायगढ़ में अब तक 501MM औसत बारिश:1 हफ्ते तक बारिश की संभावना; ग्रामीण इलाकों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रुक-रुक कर अच्छी बारिश हो रही है। इससे तापमान ठंडा हो गया है। यहां न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। शहरी इलाकों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में भी लगातार बारिश का दौर जारी है। 10 जुलाई तक जिले में 501.9 मिमी औसत बारिश रिकॉर्ड किया गया है। बीते 24 घंटे में यहां 28.4 मिली मीटर औसत बारिश हुई है। सबसे ज्यादा रायगढ़ तहसील में 584 मिली मीटर बारिश दर्ज है और सबसे कम तमनार ब्लॉक में 372.2 मिली मीटर बारिश हुई है। इसके अलावा पुसौर में 526.4, खरसिया में 506.6, घरघोड़ा में 487.6, लैलूंगा में 461.7, मुकड़ेगा में 574, धरमजयगढ़ में 416.6, छाल में 505.5 और कापू में 584 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है। गरज के साथ बारिश की संभावना मौसम विभाग के रिकार्ड के मुताबिक इस पूरे हफ्ते आसमान पर बादल छाए रहने और गरज के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम-अधिकतम तापमान में कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बारिश से केलो नदी का भी जलस्तर बढ़ा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी बरसात के मौसम को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने आज एडवाइजरी जारी की है। जिसमें CMHO डॉ. अनिल जगत ने बताया कि बारिश के चलते डायरिया, फूड प्वाइजनिंग, सर्दी-जुकाम और बुखार जैसे मामले सामने आते है। विशेष रूप से बच्चों, महिलाओं और युवाओं में सड़कों पर बिकने वाले फास्ट फूड और दूषित खाने के कारण संक्रमण की समस्या बढ़ती है। डॉक्टर्स का कहना है कि बाहर के दूषित खानपान से बचें और खुद को हाइड्रेट रखें। जरूरत पड़ने पर ओआरएस या इलेक्ट्रॉल का सेवन करें और किसी भी संक्रमण के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *