लुधियाना में चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार:एक साथी फरार, दो बार मोबाइल टावर से 48 बैटरियां चुराई

लुधियाना में पुलिस ने चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। चौथा आरोपी फरार है। उसके लिए छापेमारी जारी है। थाना सिधवां बेट पुलिस ने मोबाइल टावर से बैटरियां चोरी करने वाले के मामले में यह कार्रवाई की है। आरोपियों की पहचान करनपाल सिंह निवासी गांव बहादरके, सरबजीत सिंह निवासी गांव अक्कूवाल, संदीप सिंह निवासी हांस कलां और जसकरनजीत सिंह निवासी गांव चक्क कनिया कलां मोगा के रूप में हुई है। थाना सिधवां बेट के एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित गुरतेज सिंह गांव अजीत गिल जैतो का रहने वाला है। 48 बैटरियां चोरी हुई
वह एलेवर कंपनी में काम करता है। कंपनी का मोबाइल टावर सिधवां बेट में आईसीआईसीआई बैंक के सामने लगा है। टावर पर 48 बैटरियां लगी थीं। 16 जून की सुबह ढाई बजे कंप्यूटर राइस कॉल आई। कॉल में गेट खुलने और टावर बंद होने की सूचना मिली। गुरतेज सिंह ने मौके पर जाकर देखा तो टावर से 24 बैटरियां चोरी हो चुकी थीं। उसने तुरंत अपने मैनेजर को जानकारी दी। इसके बाद 19 जून को फिर कॉल आई। गुरतेज सिंह ने जाकर देखा तो फिर 24 बैटरियां चोरी हो चुकी थीं। उसने पुलिस को सूचना दी। जांच के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। चौथा आरोपी जसकरनजीत सिंह फरार है। उसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। थाना सिधवां बेट में चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *