छत्तीसगढ़ में बस्तर को ओडिशा, वेस्ट बंगाल और आंध्र प्रदेश से जोड़ने वाली करीब 10 ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट की गई है। 11 जुलाई से 14 जुलाई 3 दिनों तक ये ट्रेनें अब जगदलपुर और किरंदुल नहीं आएगी। सभी ट्रेन ओडिशा के कोरापुट तक आएगी और वहीं से लौट जाएगी। रेलवे अब इन 3 दिनों के लिए किरंदुल से जयपुर तक स्पेशल ट्रेन चला रहा है। ताकि यात्री जयपुर तक सफर तय कर सकें। दरअसल, करीब हफ्ते भर पहले मल्लीगुड़ा और जड़ती स्टेशन के बीच लैंड स्लाइड हुआ था। मार्ग तो क्लियर कर दिया गया है, लेकिन फिर भी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कुछ जगह अब भी काम जारी है। लैंड स्लाइड के बाद काम जारी होने से हिराखंड, समलेश्वरी, किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन समेत अन्य ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। ईको रेलवे जयपुर से किरंदुल के बीच 11 जुलाई से 14 जुलाई तक स्पेशल ट्रेन चलाएगा। जयपुर तक ट्रेन शुरू ट्रेन संख्या 08501 जयपुर-किरंदुल पैसेंजर स्पेशल ट्रेन दिनांक 11.07.2025 से 13.07.2025 तक जयपुर से 14.50 बजे रवाना होगी। ये ट्रेन उसी दिन 20.45 बजे किरंदुल पहुंचेगी। वहीं ट्रेन संख्या 08502 किरंदुल-जयपुर पैसेंजर स्पेशल 12.07.2025 से 14.07.2025 तक किरंदुल से 06.00 बजे प्रस्थान करेगी जो 11.40 बजे जयपुर पहुंचेगी। ये ट्रेनें हुई शॉर्ट टर्मिनेट


