राष्ट्रीय आजीविका मिशन की डायरेक्टर का कोंडागांव दौरा:महिला समूहों की गतिविधियों का जायजा, दीदियों को लखपति बनने का लक्ष्य

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) की डायरेक्टर राजेश्वरी एसएम ने शुक्रवार को कोंडागांव का दौरा किया। उन्होंने जिले में चल रही आजीविका गतिविधियों का निरीक्षण किया। डायरेक्टर ने सबसे पहले कोंडागांव के सी-मार्ट का दौरा किया। यहां महिला स्व-सहायता समूहों के उत्पाद प्रदर्शित थे। उन्होंने स्थानीय उत्पादों की गुणवत्ता की सराहना की। अधिकारियों को इन उत्पादों के बड़े स्तर पर विपणन के निर्देश दिए। उन्होंने सी-मार्ट को महिला उद्यमिता का मॉडल सेंटर बनाने की बात कही। महिला समूहों को लखपति दीदी बनने के लिए किया प्रेरित राजेश्वरी ने महिला समूहों को लखपति दीदी बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने दीदियों को सब्जी उत्पादन, मुर्गीपालन, बकरीपालन, मछली पालन, किराना दुकान से जुड़ने की सलाह दी। उनका कहना था कि हर गांव में एक प्रेरक दीदी होनी चाहिए। वह अन्य महिलाओं के लिए मार्गदर्शक बन सकती है। इस दौरान जिला मिशन प्रबंधक विनय सिंह ने सभी गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में राजकुमार, कुंजलाल सिन्हा और आईएफसी एंकर महेश्वर राठौर मौजूद रहे। डायरेक्टर ने कहा कि महिलाओं की मेहनत से गांवों में बदलाव आ रहा है। उन्हें सिर्फ संसाधन नहीं, सही दिशा और मंच की जरूरत है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *