स्कूलों के युक्तियुक्तकरण के विरोध में उतरी AAP:बिलासपुर में डीईओ कार्यालय घेरा, ‘मधुशाला नहीं, पाठशाला चाहिए’ के लगाए नारे

बिलासपुर में आम आदमी पार्टी ने राज्य सरकार के युक्तियुक्तकरण के फैसले के विरोध में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर ‘मधुशाला नहीं, पाठशाला चाहिए’ के नारे लगाए। आप की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियंका शुक्ला ने सरकारी स्कूलों का स्तर सुधारने की मांग की। उन्होंने कहा कि उद्योगपतियों का प्रचार कम और सरकारी स्कूल का प्रचार ज्यादा किया जाना चाहिए। प्रियंका शुक्ला ने धरसींवा विकासखंड के परसतराई के शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल का उदाहरण दिया। तीन कक्षाओं के लिए केवल एक अंग्रेजी शिक्षक उन्होंने कहा कि युक्तियुक्तकरण के बाद वहां शिक्षकों की कमी हो गई है। तीन कक्षाओं के लिए केवल एक अंग्रेजी शिक्षक हैं, जो विज्ञान की कक्षाएं भी लेते हैं। प्रदेश संगठन महामंत्री जसबीर सिंह ने कहा कि स्कूलों के विलय के बाद छात्रों को 3 से 5 किमी दूर जाना पड़ रहा है। इससे बालिकाओं की शिक्षा प्रभावित हुई है। सरकार 63 हजार शिक्षकों के खाली पदों को भरने में विफल रही शिक्षकों के स्थानांतरण के बाद कई स्कूलों में विषय विशेषज्ञ शिक्षक नहीं है। पार्टी नेताओं का आरोप है कि सरकार ने युक्तियुक्तकरण के नाम पर 10 हजार स्कूल बंद कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार 63 हजार शिक्षकों के खाली पदों को भरने में विफल रही है। नेताओं ने मांग की कि सरकार स्कूलों का स्तर सुधारे और छात्र संख्या बढ़ाने की जिम्मेदारी ले। युक्तियुक्तकरण रद्द करने की मांग आप पार्टी के नेताओं ने राज्य सरकार से मांग की कि युक्तियुक्तकरण को तत्काल रद्द करे। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय सीमा में शिक्षा में सुधार नहीं होता है तो पूरे छत्तीसगढ़ में प्रभावित जनता के साथ मिलकर इससे भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *