पाकुड़ में नाबालिग हाइवा हेल्पर की हत्या:तालाब किनारे मिला शव, पति-पत्नी गिरफ्तार; प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका

पाकुड़ जिले में एक 16 वर्षीय नाबालिग की हत्या का मामला सामने आया है। हिरणपुर थाना क्षेत्र के तुड़साडीह गांव में एक तालाब के किनारे शुक्रवार सुबह नाबालिग का शव मिला। मृतक की पहचान अर्जुन यादव के पुत्र रुपेश यादव के रूप में हुई है। रुपेश हाइवा वाहन में हेल्पर का काम करता था। गुरुवार रातभर वो घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश की। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों को तालाब किनारे शव दिखा। 6 लोगों पर हत्या का आरोप मृतक के पिता अर्जुन यादव ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने गांव के महेश यादव, उसकी पत्नी रीता देवी समेत 6 लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने महेश यादव और रीता देवी को गिरफ्तार कर लिया है। हिरणपुर थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह के अनुसार, दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। स्थानीय लोगों के अनुसार मामले में प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पाकुड़ सोनाजोड़ी सदर अस्पताल भेजा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *