पार्षद ने सुपरवाइजर के साथ की मारपीट:धमतरी में कर्मचारियों का प्रदर्शन, रिपेयरिंग काम को लेकर विवाद, पार्षद ने आरोप को बताया गलत

धमतरी नगर निगम में पार्षद और पीडब्ल्यूडी सुपरवाइजर के बीच विवाद ने तूल पकड़ लिया है। विवाद ब्राह्मण पारा वार्ड में रिपेयरिंग काम को लेकर शुरू हुआ। सुपरवाइजर रामनारायण माहेश्वरी का आरोप है कि पार्षद ने उनके साथ गाली-गलौज की और मारपीट की कोशिश की। सुपरवाइजर के अनुसार, पीडब्ल्यूडी सभापति विजय मोटवानी के निर्देश पर रिपेयरिंग कार्य को दूसरी जगह ट्रांसफर किया गया था। इस बदलाव की सूचना पार्षद को दी गई थी। इसके बाद पार्षद ने कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया। पार्षद से सार्वजनिक माफी की मांग घटना के विरोध में निगम कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने पार्षद से सार्वजनिक माफी की मांग की है। माफी नहीं मांगने पर धरने पर बैठने की चेतावनी दी है। पार्षद ने आरोपों को खारिज किया दूसरी ओर ब्राह्मण पारा की पार्षद कोमल सार्वा ने सभी आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने बताया कि उनके वार्ड में लगभग 3000 लोग रहते हैं। वार्ड वासियों की समस्याओं का समाधान करना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि न तो कोई मारपीट हुई और न ही गाली-गलौज की गई। धरना प्रदर्शन की चेतावनी इधर, अधिकारी-कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ने बताया कि सुपरवाइजर के साथ गाली-गलौज और मारपीट की जानकारी मिली थी। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक रूप से माफी मांगा जाए। वरना धरना प्रदर्शन करेंगे। जिसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *