कांकेर पुलिस लाइन में 10 कुत्तों की मौत का मामला:इंस्पेक्टर पर गोली मारने का आरोप, वीडियो वायरल; जांच टीम गठित

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के पुलिस लाइन में एक पुलिस इंस्पेक्टर पर 10 आवारा कुत्तों को गोली मारने का आरोप लगा है। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें मरे हुए कुत्तों को बोरियों में भरते हुए देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि इन कुत्तों को नदी किनारे फेंका गया है। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) दिनेश सिन्हा ने बताया कि घटना की सूचना उन्हें शुक्रवार देर शाम मिली है। इसके बाद पुलिस अधिकारी इंद्रकल्याण एलेसेला के नेतृत्व में जांच टीम गठित कर दी गई है। ASP सिन्हा ने कहा कि, फिलहाल जांच की जा रही है, जांच के बाद ही तथ्य सामने आ सकेंगे। वीडियो में दिखा संदिग्ध व्यक्ति वायरल वीडियो में एक सफेद टीशर्ट पहने व्यक्ति को मृत कुत्तों को बोरियों में भरते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि उस व्यक्ति की कमर में एक पिस्टल है। साथ ही यह आरोप भी सामने आया है कि एक घायल कुत्ते को गोली मारने की घटना वीडियो वायरल होने से करीब 10 मिनट पहले हुई, जबकि वह कुत्ता दो दिन से तड़प रहा था। इस मामले में ASP दिनेश सिन्हा ने कहा, यह जांच का विषय है। फिलहाल कुछ भी कह पाना जल्दबाज़ी होगी। पुलिस टीम तथ्यों की जांच कर रही है। छत और तीसरी मंजिल से गोली चलने के आरोप मामले में यह कहा जा रहा है कि 8 जुलाई को पहले छत से और फिर तीसरी मंजिल से गोलियां चलाई गई। हालांकि विभाग के कुछ अधिकारियों ने इसे अफवाह बताया है, लेकिन यह भी कहा कि वे मीडिया को इस पर बयान देने के लिए अधिकृत नहीं हैं। दैनिक भास्कर द्वारा जब इस पर और गहराई से जानकारी जुटाने की कोशिश की गई, तो अधिकतर अधिकारियों ने मामले पर चुप्पी साध ली। जांच के बाद ही तय होगी सच्चाई फिलहाल, इस मामले की प्रशासनिक स्तर पर जांच की प्रक्रिया जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *