राज्यपाल बोलीं- यूपी में 5 साल में काफी सुधार हुआ:​​​​​​​आनंदी बेन ने कहा- योगी सरकार की मॉनिटरिंग करने का कोई इरादा नहीं

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा कि 5 साल में काफी सुधार हुआ है, पहले शाम पांच बजे लड़कियां निकलती नहीं थीं, अब निकलती हैं। राज्यपाल ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कानून व्यवस्था, सीएम योगी और राजभवन के बीच संबंध, मंदिर-मस्जिद और बुलडोजर पर अपनी बात रखी। राज्यपाल ने कहा- सीएम समय-समय पर मेरे यहां आते हैं। हम एक दूसरे से बात करते हैं। राज्य सरकार की नीतियों का मॉनिटरिंग करने का कोई इरादा नहीं है। केंद्र सरकार की योजनाओं के लिए हमें मॉनिटरिंग करने के लिए कहा गया है, मैं उसकी समीक्षा करती हूं। राज्यपाल ने कानपुर यूनिवर्सिटी के वीसी को क्लीनचिट दी
राज्यपाल ने कानपुर यूनिवर्सिटी के वीसी विनय पाठक के विवाद में उन्हें क्लीनचिट दी। कहा- मीडिया लिख रहा था, लेकिन क्या हुआ। पाठक बिल्कुल सही थे। जिसने एफआईआर कराई थी, आज वही जेल में हैं। विश्वविद्यालय में सुधार हुआ है। यूपी के कई विश्वविद्यालय को पहली बार नैक में A प्लस, प्लस और ए प्लस ग्रेड मिला है। राजभवन ने महिलाओं के लिए बहुत अच्छा काम किया है। मंदिर-मस्जिद विवाद पर बोलने से मना किया
मंदिर-मस्जिद विवाद पर राज्यपाल ने कुछ भी बोलने से इनकार किया। कहा- बुलडोजर पर सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन आ गई है। उसके अनुसार काम होगा। वह अपनी निधि को आदिवासी क्षेत्र में खर्च करती हैं, उसकी लगातार निगरानी भी करती हैं। नियम और नीति के हिसाब से सरकार चलेगी तो लक्ष्य पूरा हो सकता है। आर्गैनिक खेती में बहुत काम किया है। ————————————- राज्यपाल से जुड़ी हुई ये खबर भी पढ़ें- राज्यपाल बोलीं- कुंभकर्ण टेक्नोक्रेट था, रावण ने अफवाह उड़ाई ‘कुंभकर्ण टेक्नोक्रेट (तकनीक का विशेषज्ञ) था। वह 6 महीने सोता नहीं, बल्कि गुप्त तरीके से रिसर्च करके यंत्र बनाता था। यह बातें राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने सोमवार को लखनऊ के ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के 9वें दीक्षांत समारोह में कहीं। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *