रायपुर में होगा खास प्रवचन और आगम पोथी का कार्यक्रम:13 जुलाई को देसाई भवन में होगा कार्यक्रम, धर्म और संस्कारों की बात होगी

श्री स्थानकवासी जैन गुजराती संघ, देसाई भवन (देवेंद्रनगर सेक्टर-5) में 13 जुलाई, रविवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम सुबह 9:30 बजे से 11:45 बजे तक होगा। कार्यक्रम में लिंबड़ी अजरामर संप्रदाय के गच्छाधिपति आचार्य भगवंत प.पू.गुरुदेव श्री भावचंद्रजी स्वामी एवं कोंकण सिंहनी प.पू.गुरुणी श्री रश्मिनाजी म.सा. के सुशिष्या, साध्वी श्री भाविताजी म.सा, साध्वी श्री नमनजी म. सा, साध्वी श्री विहांशीजी म.सा. ठाणा 3 की पावन मौजूदगी रहेगी। कार्यक्रम के दौरान युवा वर्ग के लिए स्पेशल प्रवचन होगा, जिसका विषय “How to behave with your Child” रखा गया है। श्री संघ ने युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में इस प्रवचन में शामिल होने की अपील की है। इस अवसर पर जैन धर्म के प्राचीन ग्रंथ की आगम पोथी का अपर्ण समारोह भी होगा। महासतीजी जिस आगम से आगामी 4 महीने तक प्रवचन करेंगी, उस पोथी के पृष्ठों (पेज) का वहरण कर सकल श्री संघ को धर्मलाभ प्राप्त होगा। श्री संघ द्वारा हर परिवार से अनुरोध किया गया है कि वे कम से कम एक पेज का लाभ अवश्य लें और अधिक से अधिक सदस्य इस पुण्य कार्य में भाग लें। इस आयोजन की जानकारी संघ के वरिष्ठ सदस्य ने दी।आज के कार्यक्रम में संघ के वरिष्ठ सदस्य श्री अश्विन भाई दोशी, नेमचंद भाई बाटविया, मुकेश भाई, धर्मेश देसाई, दीपक दोशी, अतुल देसाई और महेंद्र भाई शाह उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *