नितेश राणे बोले- मैं हिंदुओं के वोट से विधायक बना:गोल टोपी-दाढ़ी वालों ने वोट नहीं दिया, वे हरे सांप; मुंबई का DNA हिंदू

भाजपा नेता और महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे ने कहा है कि वे हिंदुओं के वोट से विधायक बने हैं। गोल टोपी और दाढ़ी वालों ने उन्हें वोट नहीं दिया। इसलिए अगर वे हिंदुओं का समर्थन नहीं करेंगे, तो क्या उर्दू बोलने वालों का समर्थन करेंगे। वे हरे सांप हैं। मुंबई का DNA हिंदू है। राणे 11 जुलाई को मुंबई में महाराष्ट्र मैरीटाइम बोर्ड की ₹33.94 करोड़ के प्रोजेक्ट बोरीवली रो-रो जेट्टी फेज-1 का शिलान्यास करने गए थे, जहां उन्होंने यह बयान दिया। राणे की यह टिप्पणी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) नेता जावेद शेख के बेटे की मराठी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजश्री मोरे के साथ दुर्व्यवहार और मराठी भाषा को लेकर चल रहे विवाद के कुछ दिनों बाद आई है। राणे का दावा- मनसे गरीब हिंदुओं को निशाना बनाती है नितेश राणे ने मनसे पार्टी पर निष्क्रियता का आरोप लगाया था। मनसे पार्टी चुनिंदा रूप से केवल गरीब हिंदुओं को निशाना बनाती है। राणे ने कहा- उसका नाम राहिल शेख है, और वे उसका वीडियो जारी नहीं करेंगे। वे सिर्फ गरीब हिंदुओं को निशाना बनाएंगे क्योंकि उन्होंने इस हिंदू राष्ट्र को बांटने, जिहादियों को खुश करने का ठेका ले रखा है। वे जो नियम हिंदुओं पर थोपते हैं, वही नियम शेख पर कब थोपेंगे? यह हमारा शुरू से सवाल रहा है। यह साफ तौर पर राजनीति है। वे शेख पर कोई कार्रवाई नहीं करेंगे। मोहम्मद अली रोड और बेहरामपाड़ा में घूमते समय उनके सुर नरम पड़ जाते हैं। राणे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… भाजपा सांसद का मंत्री बेटे के बयान से किनारा, नितेश राणे ने कहा था- देवेंद्र फडणवीस सबके बाप; पिता बोले- महाराष्ट्र CM लोगों के सेवक पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद नारायण राणे ने पिछले महीने अपने बेटे और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे के बयान से किनारा कर लिया था। दरअसल, नितेश राणे ने 7 जून को कहा था कि देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र में सबके बाप हैं। नारायण राणे ने बेटे के बयान को गलत बताया और कहा कि फडणवीस जनता के सेवक हैं। नारायण राणे ने कहा, ‘नितेश ने जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया, वह गलत था। उन्हें बाप शब्द का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए था। मैंने उन्हें समझा दिया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री किसी के पिता नहीं, बल्कि लोगों के सेवक हैं। इसको लेकर अब कोई विवाद नहीं है।’ पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *