उत्तराखंड में महिला पर लैंडस्लाइड, मौके पर मौत:हिमाचल में अबतक 92 लोगों की मौत, 33 लापता; देश के 18 राज्यों में तेज बारिश का यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने आज यूपी, छत्तीसगढ़, गुजरात समेत देश के 18 राज्यों में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मध्य प्रदेश में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ में बारिश को कोई भी अलर्ट नहीं है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में पहाड़ी से हुए लैंडस्लाइड में दबने से 57 साल की महिला की मौत हो गई। राज्य में तेज बारिश के कारण लैंडस्लाइड की खतरा बहुत बढ़ गया है। राज्य में आज तेज बारिश का यलो अलर्ट है। हिमाचल में 184 सड़कें बंद हैं। बारिश से जुड़ी घटनाओं में 92 लोगों की मौत हो चुकी है। 33 लोग अभी भी लापता हैं। 22 बार बादल फटने और 17 बार लैंडस्लाइड हुआ है। राज्य को 20 जून से 10 जुलाई तक ₹751 करोड़ का नुकसान हो चुका है। दिल्ली में शुक्रवार को तेज बारिश हुई। कई सड़कों पर पानी जमा हो गया। निचले इलाकों में भी पानी भरा। राज्यों से मौसम की तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *