सरगुजा में पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, 2 की मौत; VIDEO:अंबिकापुर-बनारस मार्ग में हादसा, 5 लड़के-लड़कियां थे सवार, 3 की हालत गंभीर

अंबिकापुर-बनारस मुख्य मार्ग में चठिरमा मोड़ के पास बीती रात तेज रफ्तार में स्कॉर्पियो वाहन सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में एक छात्रा एवं एक युवक की मौत हो गई। कार में दो लड़कियां एवं तीन लड़के सवार थे। तीन अन्य सवारों को भी गंभीर चोटें आई हैं। हादसे का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, अंबिकापुर की ओर से भटगांव की ओर तेज रफ्तार में जा रही स्कॉर्पियो वाहन चठिरमा बेरियर के पास बेकाबू होकर सड़क से उतर गई और पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो सवार सीटों से उछल गए। कार के सामने के दोनों एयरबैग खुल गए। हादसे में स्कॉर्पियो में सवार लड़कियां एवं लड़के गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिसकर्मियों ने पहुंचाया अस्पताल, दो की मौत
घटनास्थल पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने निजी वाहनों की मदद से हॉस्पिटल पहुंचा। घायलों में एक युवक को महावीर हॉस्पिटल, तीन को मिशन हॉस्पिटल एवं एक किशोरी को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में दाखिल किया गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल छात्रा सारिका मिंज (17 वर्ष) की मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में मौत हो गई। भिट्ठीकला निवासी सारिका, उर्सूलाइन स्कूल में कक्षा 11 वीं की छात्रा थी। परिजनों के अनुसार वह तीन दिन पूर्व वह बिना किसी को कुछ बताए घर से निकली थी और वापस नहीं लौटी थी। वहीं उपचार के दौरान गंभीर रूप से घायल एक युवक की भी मौत हो गई। स्कॉर्पियो चालक सहित तीन अन्य का उपचार किया जा रहा है, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई गई है। घायल एवं मृतक सभी अंबिकापुर एवं आसपास के निवासी हैं। तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
हादसा घटनास्थल के पास एक घर के सीसीटीवी कैमरों में रिकार्ड हो गया है। घटना के दौरान बारिश भी हो रही थी। हादसे के दौरान स्कॉर्पियो की रफ्तार काफी तेज थी और चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर सका। हादसे के तुरंत बाद मौके पर स्थानीय लोग पहुंच गए और घायलों को बाहर निकाला। गांधीनगर थाना प्रभारी प्रदीप जायसवाल ने हादसे में दो घायलों के मौत की पुष्टि की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *