ग्रामीणों को पर्यावरण संतुलन व हरियाली लाने के लिए पौधे लगाने प्रेरित किया

भास्कर न्यूज | दामापुर ग्राम कंझेटा के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में गुरु पूर्णिमा को लेकर पौधरोपण किया गया। मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार कुंडा नेहा उके, विशिष्ट अतिथि राजा सिंह राजपूत रहे। प्राचार्य संजय वैष्णव ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम के तहत इको क्लब के बच्चों द्वारा पौधरोपण किया गया। नेहा उके ने ग्रामीणों को पर्यावरण संतुलन के लिए पौधारोपण करने अपील किया। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भारतीय संस्कृति में गुरु का महत्व बताया। इस कार्यक्रम में स्कूल समिति अध्यक्ष मोहन चंद्रवंशी, परस चंद्रवंशी, अमरनाथ मुरली चंद्रवंशी, डाकोर साहू, मोहन शर्मा, अर्जुन चंद्रवंशी, शिवानी, जलेश्वर साहू, परमेश मरावी, नरेश ठाकुर समेत विद्यार्थी व गांव के लोग पस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *