दामापुर|शासकीय पूर्व माध्यमिक स्कूल सेमरकोना में प्रवेश उत्सव मनाया गया। नवप्रवेशी बच्चों का गुलाल से तिलक लगाकर स्वागत किया। इस मौके पर बच्चों को निशुल्क ड्रेस दिया गया। सरपंच उत्तरा धुर्वे ने बच्चों को प्रतिदिन स्कूल में आने प्रेरित किया। प्रवेश उत्सव का उद्देश्य बच्चों को स्कूल के माहौल से परिचित कराना है। इस मौके पर संकुल समन्वयक राजेन्द्र खांडे, शिक्षक सुरेश सिंगरौल, उमेद साहू, माखन भेड़िया, रंजय बर्मन, रामवतार साहू समेत शिक्षक व स्कूली बच्चे मौजूद थे।


