राजनांदगांव| श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) योजना अंतर्गत 6 से 9 अगस्त तक जिले के 55 वर्ष से अधिक एवं 75 वर्ष से कम आयु वर्ग के 91 श्रद्धालुओं को तीर्थ यात्रा कराई जाएगी। इसके अंतर्गत जनपद पंचायत राजनांदगांव, डोंगरगांव, डोंगरगढ़, छुरिया से 17-17 एवं नगर पालिका निगम राजनांदगांव से 9 तथा नगर पालिका डोंगरगढ़ से 4, नगर पंचायत डोंगरगांव से 4, नगर पंचायत छुरिया से 4, नगर पंचायत लालबहादुर नगर से 2 श्रद्धालुओं को तीर्थ यात्रा कराई जाएगी।


