बठिंडा में पीआरटीसी बस में घुसा सांप:ड्राइवर को डेशबोर्ड पर दिखा, बस के हिस्सों को खोलकर तलाश जारी

बठिंडा बस स्टैंड पर पीआरटीसी की एक बस में आज सांप घुसने से हड़कंप मच गया। लुधियाना जाने वाली इस बस में ड्राइवर मनजीत सिंह को डेशबोर्ड पर सांप दिखाई दिया। ड्राइवर ने तुरंत आसपास के लोगों को सतर्क कर दिया। पीआरटीसी कच्चे कर्मचारियों के बठिंडा अध्यक्ष रवींद्र सिंह ने बताया कि करीब 4-5 फुट लंबा सांप बस में देखा गया। बस के विभिन्न हिस्सों को खोलकर तलाश की गई। काफी प्रयासों के बावजूद सांप का पता नहीं चल पाया है। ड्राइवर मनजीत सिंह ने कहा कि यदि बस में यात्री होते तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। अधिकारियों ने सांप पकड़ने वाली संस्थाओं को बुला लिया है। इस घटना से न केवल बस सेवा प्रभावित हुई है, बल्कि यात्री भी बस में चढ़ने से कतरा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *