आरक्षण चार्ट तैयार करने की प्रक्रिया में बदलाव

राजनांदगांव| रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए आरक्षण चार्ट तैयार करने की प्रक्रिया में बदलाव किया है। पहले जारी निर्देशों की समीक्षा के बाद नए दिशा-निर्देश लागू किए गए। सुबह 5 से दोपहर 2 बजे तक रवाना होने वाली ट्रेनों के लिए पहला आरक्षण चार्ट एक दिन पहले रात 9 बजे तक तैयार किया जाएगा। दोपहर 2 से रात 11:59 बजे और रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक चलने वाली ट्रेनों के लिए पहला चार्ट यात्रा से 8 घंटे पहले बनेगा। दूसरे आरक्षण चार्ट की प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नए नियम दूरस्थ स्थानों पर बनने वाले चार्टों पर भी लागू किया जाएगा। अब सभी ट्रेनों में गाड़ी छूटने के 24 घंटे पहले तक मिले आपातकालीन आवेदन ही मान्य होंगे। इसके बाद मिले आवेदनों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *