भास्कर संवाददाता | मायलावास राजस्थान सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से आयोजित संभाग स्तरीय मॉडल एवं टीचिंग एंड प्रतियोगिता में बालोतरा जिले के सिवाना ब्लॉक स्थित महात्मा गांधी राजकीय स्कूल मायलावास में कक्षा-8 में अध्ययनरत दीक्षितसिंह व सागर ने विदाउट इलेक्ट्रिसिटी वर्किंग फैन विषयक मॉडल में मार्गदर्शक शिक्षक पूरण प्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में भाग लिया। इनके मॉडल का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन हुआ है। राज्य स्तरीय मॉडल व टीचिंग एंड प्रतियोगिता में जोधपुर संभाग के चयनित 21 टीम मॉडल में से 7 मॉडल का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन हुआ है। इस अवसर पर डॉ. पीएस जाखड़, प्रोफेसर पुनीत हीरानंदानी, शिक्षाविद् केसरसिंह राजपुरोहित, लक्ष्मणसिंह, दिनेश मान सिंघानी, गरिमा भट्ट, प्रीतमसिंह गौड़, जिनेंद्र कुमार, कैलाश नाथ, पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी हनवंतसिंह भायल, संस्था प्रधान अशोक कुमार शर्मा, सरपंच अशोकसिंह राजपुरोहित, शिक्षक पूरण प्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।


