अमृतसर में बना साढ़े तीन फुट का कुलचा:13 मसालों से किया तैयार, रेस्टोरेंट मालिक का दावा- अब तक का सबसे बड़ा

पंजाब का अमृतसर जहां गोल्डन टेंपल के लिए मशहूर है, वहीं यहां के खाने का स्वाद भी कहीं और मिलना नामुमकिन है। इसी स्वाद के बीच आज (शनिवार को) एक कारीगर ने जंबो कुलचा तैयार किया। कुलचा साढ़े तीन फुट का है, जिसे तीन मिनट में खाने पर इनाम भी दिया जाएगा। कटरा खजाना स्थित एनी टाइम रेस्टोरेंट के मालिक नवीश वाही ने बताया कि यह कुलचा अमृतसर में अब तक का सबसे बड़ा कुलचा है। जिसमें 13 तरह के मसाले डाले गए हैं और हाइजीन के हिसाब से सारे मसाले खुद तैयार किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इतने बड़े कुलचे को बनाने के लिए उनके पास खास कारीगर मौजूद हैं, जो कि इसके लिए विशेष रेसिपी बनाते हैं। मीठा पानी बढ़ाता है स्वाद नवीश वाही ने बताया कि कुलचा सिर्फ एक खाने की आइटम नहीं है बल्कि अमृतसर का खास स्वाद है। जो दुनियां में कहीं नहीं मिलता। गुरु नगरी के मीठे पानी के कारण ही कुलचे का स्वाद बढ़ता है, इसीलिए बहुत से कारीगर जब दूसरे शहरों में कुलचा बनाने जाते हैं तो फिर यहां का पानी साथ लेकर जाते हैं। इस दौरान डा. सूरज शूर विशेष तौर पर इस कुलचे का स्वाद चखने के लिए पहुंचे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *