पंजाब के फरीदकोट में पुलिस ने शनिवार शाम शांति व्यवस्था बनाए रखने और लोगों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के लिए पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। कोटकपूरा शहर में यह फ्लैग मार्च थाना सिटी से शुरू होकर विभिन्न क्षेत्र से होता हुआ वापस थाने में खत्म हुआ। फरीदकोट जिले की एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन के निर्देशानुसार इस फ्लैग मार्च का नेतृत्व जिले के एसपी मनविंदरबीर सिंह ने किया, जिसमें सब डिवीजन कोटकपूरा के डीएसपी जतिंदर सिंह, डीएसपी फरीदकोट संजीव कुमार सहित थाना सिटी के एसएचओ चमकौर सिंह और थाना सदर के एसएचओ गुरांदित्ता सिंह समेत लगभग 150 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। पुलिस के प्रति जनता का विश्वास बढ़ाता है फ्लैग मार्च-एसपी
एसपी मनविंदरबीर सिंह ने कहा कि जिला पुलिस शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखने व असमाजिक तत्वों की निगरानी रखने के लिए समय-समय पर फ्लैग मार्च करती है। इस श्रृंखला के तहत फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। आने वाले दिनों में अन्य क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाले जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य पुलिस में जनता का विश्वास बढ़ाना भी है।


