राकेश बने परिवहन फेडरेशन के प्रदेश मंत्री

भरतपुर। राजस्थान परिवहन निगम संयुक्त कर्मचारी फेडरेशन भरतपुर एवं लोहागढ़ आगार द्वारा परिवहन फेडरेशन के पुष्कर में आयोजित 16वें त्रिवार्षिक प्रदेश अधिवेशन में राकेश मुरवारा को प्रदेश मंत्री, दुष्यंत चौधरी को कार्यसमिति सदस्य एवं जिला भामसं में वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं भारतीय मजदूर संघ जिला भरतपुर में प्रहलाद गौतम को जिला संगठन मंत्री, भूपेंद्र कुंतल को सहमंत्री, बीना चौधरी, जीतेंद्र गुर्जर और देवेन्द्र उपाध्यक्ष बनाया। वहीं, महिपाल सिंह, गोपाल सिंह जिला कार्यकारिणी सदस्य को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रहलाद गौतम द्वारा की गई। इस अवसर पर मेम्बर सिंह पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष, दलवीर सिंह पूर्व संभाग सचिव, घनश्याम गुर्जर संभाग अध्यक्ष, गोपाल शर्मा आदि उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *