लुधियाना में पारिवारिक विवाद में हवाई फायरिंग:पत्नी को मायके जाने से रोकने पर भड़का; लोहे की रॉड से हमला किया

लुधियाना में हवाई फायरिंग हुई है। जगराओं के तलवंडी नौ आबाद में एक पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। थाना मुल्लापुर पुलिस ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत छह लोगों पर केस दर्ज किया है।घटना उस समय हुई जब प्रीति नाम की महिला अपने ससुराल वालों से झगड़ कर मायके जाने लगी। रशपिंदर सिंह और उनकी बहन मनप्रीत प्रीति को समझा रहे थे। इसी दौरान प्रीति के पति सुखजिंदर सिंह ने आकर उनसे झगड़ा किया। इसके बाद रिश्तेदार बलविंदर सिंह उर्फ फौजी ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। उसने आरोप लगाया कि ये लोग उनकी बहू को घर छोड़ने के लिए उकसा रहे हैं। रिश्तेदार संदीप सिंह उर्फ सीपी ने रिवॉल्वर से हवाई फायरिंग की। सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। आरोपियों में सुखजिंदर सिंह उर्फ लड्डी, गुरदीप सिंह उर्फ दीपा, संदीप सिंह उर्फ सीपी, लवप्रीत सिंह उर्फ लवली, बलविंदर सिंह उर्फ फौजी और सुरजीत कौर शामिल हैं। एएसआई सुरिंदर सिंह के अनुसार, अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *