17 करोड़ का कन्वेंशन हॉल, एक महीने में गिरी सीलिंग:कोरबा में DMF राशि की से बना था, कांग्रेस-भाजपा ने की जांच की मांग

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में अहिल्याबाई होलकर कन्वेंशन भवन की सीलिंग भरभराकर गिर गई। लगभग 17 करोड़ रुपए की लागत से इसका निर्माण किया गया था। लोकार्पण के महज एक महीने बाद ही सीलिंग गिर गई। इस मामले में कांग्रेस और भाजपा ने जांच की मांग उठाई है। जानकारी के मुताबिक, इस कन्वेंशन हॉल का निर्माण डीएमएफ (जिला खनिज फाउंडेशन) राशि से किया गया था। एक ही महीने पहले ही कैबिनेट मंत्री की मौजदूगी में इसका लोकार्पण गया था। सीलिंग गिरने की घटना ने निर्माण कार्य में गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कांग्रेस और भाजपा ने जांच की मांग उठाई इस मामले में कांग्रेस जिला अध्यक्ष नत्थू लाल यादव ने कहा, कन्वेंशन हॉल का उद्घाटन हुए महज कुछ ही महीने हुए हैं और जिस तरह से घटना घटी है। उसे निश्चित गुणवत्ता पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। ठेकेदार के साथ-साथ संबंधित अधिकारियों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। भवन का उद्घाटन पहले हो चुका था- भाजपा जिलाध्यक्ष भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि भवन का उद्घाटन पहले हो चुका था। हाल ही में माता अहिल्याबाई होलकर के नाम पर नामकरण का कार्यक्रम रखा गया था। नियमानुसार इस मामले की जांच होनी चाहिए। सुधार और जांच के लिए निर्देशित किया जाएगा इधर, कलेक्टर अजीत वसंत ने बताया कि विभाग को सुधार और जांच के लिए निर्देशित किया जाएगा। संबंधित अधिकारियों को समस्या का समाधान करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *